Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
पटियाला.नगर निगम पटियाला, नगर पंचायत घग्गा व घनौर के रविवार को हुए चुनाव में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर लिया है। पटियाला नगर निगम के 60 वार्डों में से 59 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर निगम सत्ता पर कब्जा कर लिया है। नगर निगम चुनाव में 62.22 फीसदी वोटरों ने अपने वोट के हक का इस्तेमाल किया। नगर पंचायत घग्गा में 90 फीसदी व घनौर नगर पंचायत के लिए 80.6 फीसदी वोटरों ने अपनी वोटें डाली।डीसी कुमार अमित ने बताया कि नगर निगम पटियाला के 60 वार्डों में से 59 पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। वार्ड 37 के एक बूथ पर टेक्निकल खराबी आने के कारण राज्य चुनाव आयोग द्वारा दोबारा चुनाव करवाने का फैसला किया गया है। नगर पंचायत घग्गा में कांग्रेस पार्टी के 8, भाजपा के 2, अकाली दल के 1 व 2 आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नगर पंचायत घनौर के कुल 11 वार्डों में से कांग्रेस पार्टी के 5 प्रत्याशी बिना मुकाबला विजेता करार दिए थे, जबकि आज घोषित हुए नतीजों में 5 कांग्रेस व 1 भाजपा प्रत्याशी विजेता रहे हैं।
Post Views: 45