कपूरथला : वीरवार को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह के कपूरथला दौरे को लेकर जहां पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करते हुए 1200 के करीब पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को तैनात किया गया, वहीं मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर को आने वाले सभी प्रमुख मार्गों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात नजर आई, जिसके दौरान जालंधर जोन के आई.जी. अर्पित शुक्ला ने सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी की। कपूरथला शहर में बनाए हैलीपैड से लेकर समारोह स्थल तक के करीब 6 किलोमीटर लंबे रास्ते पर जहां सभी मुख्य प्वाइंटों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी जिनमें विभिन्न थानों के एस.एच.ओ. रैंक के अधिकारी शामिल थे, तैनात नजर आए, जिस दौरान मुख्यमंत्री के आने से पहले बुधवार की रात से ही जिला पुलिस के सैंकड़ों कर्मचारियों व अधिकारियों ने पुलिस लाइन में रिहर्सल कर जहां सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप दिया, वहीं हैलीपैड की तलाशी लेने के साथ-साथ समारोह स्थल के आसपास के क्षेत्रों की देर रात तक सुरक्षा संबंधी सर्च की गई, जिसके दौरान समारोह स्थल के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों को तैनात कर दिया गया।

