बठिंड (ਪ੍ਰੈਸ ਕੀ ਤਾਕਤ ਬਿਊਰੋ): मैक्स अस्पताल में दाखिल मुंशी सिंह पुत्र सुरजन सिंह 63 साल निवासी गुरूनानक पुरा कोरोना पाजिटिव के कारण मैक्स अस्पताल में दाखिल था की आज प्रात कोरोना संक्रमित कारण मौत हो गई। जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाईन टीम जग्गा सहारा, सुमीत ढींगरा, मनी कर्ण, तिलकराज ने मैक्स अस्पताल से मुंशी सिंह का शव स्थानीय दाना मंडी शमशान भूमि में लाकर पीपीई किटें पहन कर परिजनों की मौजूदगी में पूर्ण सम्मान के साथ संस्कार कर दिया।
दो मोटरसाइकिल की भिंडत 3 जख्मी
स्थानीय सिविल लाईन प्रेस क्लब के पास दो मोटरसाइकिलों की भिंडत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना सहारा हैल्पलाईन को मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग हैल्पलाईन टीम राजेंद्र कुमार व मनी कर्ण ने घायल मोटरसाइकिल सवारों को अस्पताल की आपताकलीन वार्ड में दाखिल करवाया व उपचार करवाया। घायल की पहचान दयोरी सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मनुकेकलां मोगा, गुरजीत सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी दीप नगर व मनजीत कौर पुत्री करण सिंह निवासी अबोहर के तौर पर हुई।
पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी
बठिंडा गोनियाना रोड पर टांसपोर्ट नगर के पास एक पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे राहगीर गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना सहारा हैल्पलाईन टीम को मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम मनी कर्ण मौके पर पहुंचा। घायल मीठू सिंह पुत्र भान्ना सिंह निवासी महता 72 को अस्पताल की आपाकालीन वार्ड में दाखिल करवाया व उपचार करवाया।
सहारा को 20 कंबलों का सहयोग
मानवता की सेवा को समर्पित सहारा जनसेवा को बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए समाज सेवी सुमीत ढींगरा ने 20 गर्म कंबल सहारा के जग्गा को भेंट किए। इस मौके सहारा कार्यकर्ता जग्गा, मनी वर्मा व राजेंद्र कुमार उपस्थित थे। सहारा के गौतम गोयल ने बताया कि यह कंबल बेसहारा व गरीब लोगों में बांट दिए जाएगें।

